अमर उजाला
Mon, 20 May 2024
अजय देवगन बीते दिनों अपनी फिल्म 'मैदान' को लेकर चर्चा में थे तो अब वो 'सिंघम अगेन' के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं
अजय के करियर की खास बात यह है कि जब वो परदे पर पिता के किरदार में अपनी बेटी को बचाते हैं तो उनकी फिल्म हिट हो जाती है
उनकी तीन फिल्में ऐसी है, जिसमें उन्होंने पिता बनकर बेटी को बचाया था और तीनों ही फिल्में हिट हुई थी
'दृश्यम' में अजय देवगन पिता बनकर बेटी को बचाते हुए नजर आए थे, फिल्म ने सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी
इसी फिल्म के दूसरे भाग में भी अजय ने यही काम किया था, रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दृश्यम 2' ने 245 करोड़ रुपये का कारोबार किया था
'शैतान' फिल्म में भी अजय देवगन ने ऐसे पिता का रोल किया था, जो अपनी बच्ची को बचाता है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 211 करोड़ रुपये कमाए थे
भंसाली ने दिया सलमान के साथ 'इंशाअल्लाह' बनाने का संकेत!