अमर उजाला
Sat, 19 April 2025
तमिल सुपरस्टार अजित कुमार कार रेसिंग के बहुत बड़े दीवाने हैं ये जगजाहिर है, क्योंकि इससे जुड़े वह कई वीडियो ओर फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
इसे लेकर उनका कई बार एक्सीडेंट हो चुका है। इस बार अभिनेता का बेल्जियम में भयानक कार एक्सीडेंट हुआ।
123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार अजित की कार नियंत्रण खोकर ट्रैक से फिसल गई और साइड में दीवार से जाकर टकरा गई।
सबसे अच्छी बात ये रही कि इतने बड़े एक्सीडेंट के बाद भी अभिनेता सुरक्षित कार से बाहर आ गए और उन्हें कोई चोटें नहीं आईं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजित की टीम ने बयान जारी कर बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं।
इससे पहले अभिनेता का दुबई, पुर्तगाल ओर स्पेन में भी रेसिंग के दौरान एक्सीडेंट हो चुका है।
अगर अभिनेता के काम की बात करें तो वह अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गुड बैड अग्ली' से चर्चा में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी।
अभी तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 126.74 करोड़ रुपये का कलेक्श कर चुकी है।
ऋतिक रोशन को इस चीज से लगता है डर? जानिए यूएस टूर के बाद सोफी चौधरी ने क्या कहा?