सेट पर दोस्ती, प्यार, डेटिंग और शादी, बड़ी फिल्मी है नागार्जुन-अमाला की प्रेम कहानी

अमर उजाला

Tue, 11 June 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम-@akkineniamala

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी और अमाला मुखर्जी की आज वेडिंग एनिवर्सरी है, दोनों ने 11 जून 1992 को सात फेरे लिए, आइए जानते हैं दोनों की फिल्मी लव स्टोरी
 
Image Credit : इंस्टाग्राम-@akkineniamala
अमाला से शादी से पूर्व नागार्जुन शादीशुदा थे, उनकी पहली शादी साल 1984 में लक्ष्मी दग्गुबाती के साथ हुई थी, दो साल बाद लक्ष्मी और नागार्जुन के घर एक्टर नागा चैतन्य ने जन्म लिया
Image Credit : इंस्टाग्राम-@akkineniamala

हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा नहीं चली और 1990 में इनका तलाक हो गया, इसके पीछे की वजह नागार्जुन की जिंदगी में अमाला मुखर्जी का आना ही बताया जाता है

Image Credit : इंस्टाग्राम-@akkineniamala

नागार्जुन और अमाला की मुलाकात एक फिल्म के सिलसिले में सेट पर ही हुई थी, दोनों की जोड़ी पर्दे पर तो सुपरहिट रही ही, असल जिंदगी में भी दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे

Image Credit : इंस्टाग्राम-@akkineniamala

काफी समय तक साथ काम करते हुए नागार्जुन का अमाला की तरफ झुकाव बढ़ने लगा और वे उनसे प्यार करने लगे, अमाला के दिल में भी एक्टर के लिए सॉफ्ट कॉर्नर बन गया, दोनों एक-दूसरे की नजदीक आते गए

Image Credit : इंस्टाग्राम-@akkineniamala

पहली पत्नी से तलाक के बाद करीब दो साल तक नागार्जुन और अमाला ने एक-दूसरे को डेट किया, फिर1992 में शादी कर ली, नागार्जुन और अमाला के बेटे का नाम अखिल अक्किनेनी है, वे भी अभिनेता हैं
 
Image Credit : इंस्टाग्राम-@akkineniamala

पिता की बिना मर्जी के शादी कर रहीं सोनाक्षी? बोले- आजकल के बच्चे...

इंस्टाग्राम
Read Now