अमर उजाला
Tue, 16 July 2024
अक्षय कुमार, अरशद वारसी और हुमा कुरैशी स्टारर जॉली एलएलबी 3 इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है
सुभाष कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है, वहीं अब सेट से आधिकारिक तस्वीरें भी सामने आ गई हैं
जॉली एलएलबी 3 के निर्देशक सुभाष कपूर और निर्माता नरेन कुमार और डिंपल खरबंदा ने एक साझा पोस्ट किया
पोस्ट में फिल्म के सेट से कई तस्वीरें थीं, पहली तस्वीर में अक्षय-अरशद फिल्म के निर्माताओं के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे थे
दूसरी तस्वीर में एक विशेष रैप-अप केक की झलक दिखाई गई, जिसके बाद टीम की शूटिंग पूरी होने का जश्न मनाते हुए तस्वीरें दिखाई गई हैं
केशन में लिखा गया- हम कुछ फिल्में मजे के लिए बनाते हैं, कुछ अपनी रसोई चलाने के लिए, कुछ सिर्फ खेल में बने रहने के लिए
हम जॉली एलएलबी को गर्व महसूस करने के लिए बनाते हैं, कहानी न केवल दर्शकों का मनोरंजन करेगी, बल्कि हम सभी के अंदर के इंसान को जीवित रखने का संदेश भी देगी
उर्वशी रौतेला ने सरेआम किया प्यार का इजहार