बुधवार को ‘हाउसफुल 5’ लाखों में सिमटी, 20वें दिन भी नहीं कर सकी अपना बजट वसूल

अमर उजाला

Wed, 25 June 2025

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार ने दर्शकों को भरपूर हंसाने की कोशिश की, मगर वह इसमें सफल नहीं हो सके हैं। 20वें दिन में आकर भी यह फिल्म अपना बजट नहीं वसूल कर सकी है। 

 

Image Credit : सोशल मीडिया

जानिए 20वें दिन यानी आज बुधवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये बटोर लिए हैं। 

 

Image Credit : सोशल मीडिया

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार आज बुधवार यानी 20वें दिन फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने बाॅक्स ऑफिस पर 66 लाख रुपये ही कमाए हैं।  


 

Image Credit : यूट्यूब

‘हाउसफुल 5’ के कुल कलेक्शन की बात है तो इसने अब तक 179.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 

 

Image Credit : यूट्यूब

इन दिनों ‘हाउसफुल 5’ के सामने आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और साउथ फिल्म ‘कुबेर’ भी मौजूद है। इस वजह से भी ‘हाउसफुल 5’ की कमाई में अच्छी-खासी गिरावट है।

 

Image Credit : यूट्यूब

इसके अलावा ‘हाउसफुल’ फ्रैंचाइज की अब तक रिलीज फिल्मों में पांचवीं फिल्म ही सबसे कमजोर साबित हुई। दर्शकों को ‘हाउसफुल 5’ पसंद नहीं आई। 

 

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर के अलावा एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। 

Image Credit : यूट्यूब

दीया मिर्जा ने की शांति के लिए प्रार्थना, बोलीं- 'काश...'

इंस्टाग्राम
Read Now