अमर उजाला
Sun, 27 April 2025
इन दिनों फिल्म ‘केसरी 2’ और ‘जाट’ सिनेमाघरों में लगी है। जानिए, दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है।
फिल्म ‘केसरी 2’ को सिनेमाघरों में दस दिन पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस 7 करोड़ रुपये की कमाई की है।
वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन करने में अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ कामयाब रही है।
फिल्म ‘केसरी 2’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 64.3 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म ‘केसरी 2’ का बजट 150 करोड़ रुपये बताया गया है। अभी तक यह फिल्म अपना बजट वसूलने से काफी दूर है।
सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के कलेक्शन की बात करें तो इसने 18वें दिन 1.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म ‘जाट’ का कुल कलेक्शन अब तक 84.59 करोड़ रुपये है। सनी देओल की फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है। फिल्म 18वें दिन में आकर भी अपना बजट नहीं हासिल कर पाई।
तीनों खानों के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया काम, फिल्मों ने की जबरदस्त कमाई