अमर उजाला
Mon, 13 January 2025
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' 24 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी, जो पहले हवाई हमले की कहानी बयां करेगी
इससे पहले भी अक्षय कुमार असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित फिल्में लेकर आए हैं, चलिए उनपर एक नजर डालते हैं
एयरलिफ्ट में भारतीय बिजनेसमैन की कहानी दिखाई गई है, जो इराक-कुवैत युद्ध के दौरान भारतीय को वहां से निकले में मदद करता है
अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' भी सच्ची घटनाओं पर आधारित है
'केसरी' में अक्षय कुमार ने हवलदार ईशर सिंह की भूमिका निभाई, जो एक सिख सैनिक थे, जिन्होंने सारागढ़ी की लड़ाई में विशाल अफगान सेना के खिलाफ एक छोटी सी टुकड़ी का नेतृत्व किया था
असल जिंदगी की कहानी पर आधारित एक्शन-थ्रिलर 'बेल बॉटम' में अक्षय कुमार ने रॉ एजेंट अंशुल मल्होत्रा का असल जिंदगी का किरदार निभाया हैं
'मिशन मंगल' में अक्षय कुमार ने इसरो के वैज्ञानिक राकेश धवन की भूमिका निभाई, जिन्होंने मंगल ऑर्बिटर मिशन में अहम भूमिका निभाई थी
'मिशन रानीगंज' में अक्षय ने जसवंत गिल का किरदार निभाया था, जिन्होंने एक खतरनाक कोयला खदान से 65 लोगों की जान बचाई थी
इस हफ्ते ओटीटी पर लगेगा थ्रिलर से भरपूर फिल्मों-सीरीज का तड़का