क्या इन फिल्मों से खत्म होगी अक्षय कुमार की हिट की तलाश

अमर उजाला

Mon, 17 June 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

अक्षय कुमार की पिछली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिला था, इससे पहले उनकी 'मिशन रानीगंज', 'राम सेतु' और 'सेल्फी' भी फ्लॉप हुई थी 

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

इस साल अक्षय कुमार की चार प्रमुख फिल्में आने वाली हैं, अब देखना होगा कि इनमें से कौन-सी ऐसी फिल्म होगी, जो अक्षय का फ्लॉप से पीछा छुड़ाएगी

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

आने वाले दिनों में सबसे पहले 'सरफिरा' रिलीज होगी, इसे 12 जुलाई को रिलीज किया जाएगा, यह फिल्म सूर्या अभिनीत ‘सोरारई पोटरु’ का हिंदी रीमक है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ राधिका मदान और परेश रावल भी नजर आएंगे
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

जुलाई का महीना खत्म होते ही अक्षय कुमार की एक और फिल्म 'खेल खेल में' रिलीज होगी, यह 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी
Image Credit : इंस्टाग्राम @fardeenfkhan

2 अक्तूबर, 2024 को 'स्काई फोर्स' रिलीज होगी, इस फिल्म का निर्देशन संदीप केलवानी ने किया है, यह एक एक्शन फिल्म है, जो भारतीय सेना द्वारा की गई पहली एयर स्ट्राइक पर आधारित है

Image Credit : इंस्टाग्राम @iamsandeepkewlani

20 दिसंबर, 2024 को 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज होगी, इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है, हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की रिलीज की तारीख बदली जा सकती है और यह 2025 तक खिसक सकती है

Image Credit : इंस्टाग्राम @arshad_warsi

इन सितारों ने ठुकराई थी सनी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर'

सोशल मीडिया
Read Now