‘भूत बंगला’ के सेट पर मस्ती करते नजर आए अक्षय, जीशू ने शेयर की तस्वीरें

अमर उजाला

Mon, 12 May 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग अभी चल रही है।

Image Credit : इंस्टाग्राम@akshaykumar

फिल्म के कलाकार सेट पर खूब मस्ती कर रहे हैं। अभिनेता जीशू यू सेनगुप्ता ने प्रशंसकों को शूटिंग की झलक दिखाई।

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

उन्होंने अक्षय कुमार के साथ एक मजेदार ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम@akshaykumar

इंस्टाग्राम पर जीशू ने अक्षय के साथ एक सेल्फी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, ‘भूत बांग्ला के सेट से मजेदार पल।’

Image Credit : इंस्टाग्राम @senguptajisshu

इससे पहले जनवरी की शुरुआत में अभिनेत्री तब्बू ने अपनी वैनिटी वैन से अपनी टीम के साथ एक खुशनुमा सेल्फी पोस्ट की। 
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा था, ‘शेड्यूल खत्म होने वाला पोज।’ इस पोस्ट में वह फिल्म की पूरी टीम के साथ नजर आ रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम@tabutiful

‘भूत बंगला’ का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं, जो अपनी लोकप्रिय कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म 2 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Image Credit : इंस्टाग्राम

अनुष्का शर्मा ही नहीं इन एक्ट्रेसेस ने भी की क्रिकेटर्स से शादी

इंस्टाग्राम@anushkasharma
Read Now