अमर उजाला
Mon, 20 January 2025
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के एक प्रेस इवेंट में सैफ अली खान की तारीफ की
अक्षय कुमार ने सैफ को चोरी की कोशिश के दौरान अपने परिवार की रक्षा करने के लिए बहादुर कहा
अक्षय ने कहा, "यह बहुत अच्छा है कि वह सुरक्षित है, हम खुश हैं, पूरी इंडस्ट्री खुश है कि वह सुरक्षित हैं, यह उनकी बहुत बहादुरी थी कि उन्होंने अपने परिवार की रक्षा की और उन्हें सैल्यूट"
अभिनेता ने आगे कहा, "मैंने उनके साथ एक फिल्म की है ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, लेकिन अगली बार अगर हम फिल्म करेंगे तो ‘तू खिलाड़ी’ बनाएंगे"
सैफ के हेल्थ की बात करें तो वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, अभिनेता को सोमवार को छुट्टी मिलनी थी, लेकिन नहीं मिल सकी
लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने कहा कि उन्हें निगरानी में रखा जाएगा और उन्हें छुट्टी देने का फैसला अगले एक से दो दिनों में किया जाएगा
फ्लाइंग किस देकर चाहत ने सलमान को किया प्रपोज, बोलीं- आई लव यू