21वें दिन में आकर ‘हाउसफुल 5’ की हालत कमजोर, जानिए कितनी हुई कमाई

अमर उजाला

Thu, 26 June 2025

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

‘हाउसफुल 5’ की कमाई लगातार कम हाे रही है। आज फिल्म को थिएटर में 21वां दिन है। जानिए फिल्म ने आज कितनी कमाई की है?  

Image Credit : यूट्यूब ग्रैब

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार आज गुरुवार को यानी 21वें दिन फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने बाॅक्स ऑफिस पर 85 लाख रुपये ही कमाए हैं। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

‘हाउसफुल 5’ के कुल कलेक्शन की बात है तो इसने अब तक 180.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। देखा जाए तो यह फिल्म अभी भी अपने बजट को वसूलने से काफी दूर है।  

Image Credit : सोशल मीडिया

‘हाउसफुल’ फ्रैंचाइज की अब तक रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। साथ ही दर्शकों को ये फिल्में पसंद भी आईं। जहां तक ‘हाउसफुल 5’ की बात है तो यह दर्शकों को एंटरटेन करने में कामयाब नहीं हुई। 

Image Credit : सोशल मीडिया

‘हाउसफुल 5’ के सामने इन दिनों दो फिल्में मुकाबले में मौजूद हैं। एक है, आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और दूसरी है साउथ फिल्म ‘कुबेर’। दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। 

 

Image Credit : यूट्यूब ग्रैब

फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह जैसे कई और नामी कलाकार हैं। 

Image Credit : यूट्यूब ग्रैब

हुमा कुरैशी ने दिखाए खूबसूरती के कई रंग, दिल थाम के देखें ये तस्वीरें

इंस्टाग्राम- @iamhumaq
Read Now