अमर उजाला
Fri, 13 June 2025
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो गुरुवार को 6.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बुधवार को फिल्म ने 8 करोड़ का कारोबार किया था।
अक्षय कुमार की ये फिल्म अब तक कुल 127 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म को अब तक मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं।
'हाउसफुल 5' 6 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले ही दिन 24 करोड़ कमा लिए थे। शानदार ओपनिंग के बाद अब फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई है।
सिर्फ 4 दिनों में ही 'हाउसफुल 5' ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि अब 3 दिन में सिर्फ 27 करोड़ ही कमा पाई है।
अक्षय कुमार की ये फिल्म इस साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है। 'हाउसफुल 5' ने 'स्काईफोर्स' को पीछे कर दिया है।
इस फिल्म अक्षय के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन, नरगिस फाकरी, सोनम बाजवा, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
जन्नत जुबैर-प्राजक्ता कोली का स्टाइल अंदाज, देखें दिन भर की 10 तस्वीरें