अमर उजाला
Thu, 19 September 2024
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं
अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं
अब हाल ही में, अक्षय ने बेटे आरव को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है
अक्षय ने कहा, "आप शायद इस पर भरोसा नहीं करेंगे, मेरा पूरा परिवार फर्स्ट क्लास में जा सकता है, मेरा बेटा इकोनॉमी में जाता है, वह पीछे बैठता है, मैं और मेरी पत्नी आगे बैठते हैं"
अभिनेता ने आगे कहा कि वह आरव को महसूस नहीं कराना चाहते कि वह सुपरस्टार के बेटे हैं, इसके साथ ही अभिनेता ने कहा कि वह बेटे को पैसे के महत्व को समझाना चाहते हैं
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय के पास इस समय फिल्मों की भरमार है, वह हेरा फेरी 3, भूत बंगला, वेलकम टू द जंगल, में नजर आने वाले हैं
साउथ की फिल्मों में नजर आएंगे ये बॉलीवुड सितारे