प्रेग्नेंसी में ऋचा का कुछ यूं ख्याल रख रहे हैं अली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया अली फजल ने भी अपने अकाउंट से इस खुशखबरी को साझा करते हुए लिखा था, 'एक छोटे से दिल की धड़कन दुनिया की सबसे खूबसूरत आवाज होती है' वहीं, आज ऋचा और अली फजल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल हो रहे वीडियो में अली प्यार से ऋचा का हाथ थामकर उन्हें कार में बिठाते दिखाई दे रहे हैं सोशल मीडिया पर अली का यह केयरिंग अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है m