अमर उजाला
Sat, 24 May 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बीती रात कान में अपना शानदार डेब्यू किया।
अब आलिया का लुक हर तरफ छाया हुआ है। हर कोई आलिया भट्ट के लुक की तारीफ कर रहा है।
अब आलिया ने भी अपने कान के डेब्यू लुक की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
इन तस्वीरों और वीडियो को साझा करते हुए आलिया ने कैप्शन में सिर्फ ‘हेलो कान’ लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।
आलिया ने जो फोटो शेयर की हैं, उनमें वो रेड कार्पेट वॉक से पहले बालकनी से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं।
तस्वीरों में आलिया ने सॉफ्ट एम्ब्रॉयडरी और क्लासिक सिल्हूट वाला सॉफ्ट पेस्टल फ्लोरल गाउन पहना हुआ है।
आलिया भट्ट ने पीच कलर के फ्लोरल डिजाइन गाउन में कान की रेड कार्पेट पर पहली बार कदम रखा।
फिटेड, स्ट्रक्चर्ड शोल्डर और रफल डिटेलिंग के साथ आलिया का ये आउटफिट इस बार कान्स के बेस्ट आउटफिट में से एक माना जा रहा है।
इटैलियन डिजाइनर एल्सा शिआपरेली के आइवरी-न्यूड शिआपरेली ड्रेस में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आईं।
टॉम क्रूज की ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ धीरे-धीरे बढ़ा रही कदम, जानें हफ्ते भर की कमाई