अमर उजाला
Wed, 24 September 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
एक्ट्रेस इटली में आयोजित हो रहे मिलान फैशन वीक 2025 में शामिल हुईं, जहां से उनके ग्लैमरस लुक ने सुर्खियां बटोरीं।
साझा की गई तस्वीरों में आलिया भट्ट ब्लैक कलर के आउटफिट में बोल्ड लुक देती दिख रही हैं।
साथ ही उन्होंने ओवरसाइज्ड फर कोट के साथ स्मोकी मेकअप कर रखा है, जो उन्हें काफी ग्लैमरस बना रहा है।
सभी तस्वीरों में अभिनेत्री अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर की बात की जाए तो, इसमें एक्ट्रेस हॉट पोज में फोटो क्लिक करा रही हैं।
इन तस्वीरों को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आग लगा दिया।’
आलिया भट्ट की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें 'अल्फा' फिल्म में देखा जाएगा, जो 25 दिसंबर 2025 में रिलीज होगी।
मौनी रॉय ने ब्लैक कलर के आउटफिट में बिखेरा जलवा, मिलान फैशन वीक से शेयर की तस्वीरें