अमर उजाला
Tue, 13 May 2025
दुनिया के सबसे मशहूर फिल्म समारोह में से एक कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज आज से हो रहा है। ये 13 मई से 24 मई तक आयोजित होगा।
इस फेस्टिवल में दुनियाभर की तमाम हस्तियां शिरकत करेंगी। साथ ही बॉलीवुड के भी कई सितारे इस फेस्टिवल में शामिल होंगे।
बॉलीवुड सितारों की बात करें तो अभिनेत्री आलिया भट्ट इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।
78वें कान फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर सबकी निगाहें दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पर होंगी। ऐश्वर्या करीब 20 साल से भी अधिक समय से इस फेस्टिवल में नजर आ रही हैं।
इसके अलावा जैकलीन फर्नांडीज भी दूसरी बार कान का हिस्सा बनने वाली हैं।
नीरज घेवन की फिल्म ‘होमबाउंड’ का कान के लिए इस बार चयन हुआ है, ऐसे में फिल्म की कास्ट भी फेस्टिवल में नजर आएगी।
जिसमें निर्देशक नीरज घेवन और फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर समेत फिल्म के सितारे भी नजर आएंगे।
फिल्म में लीड रोल निभाने वाली जान्हवी कपूर भी कान की रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी।
वहीं फिल्म के अभिनेता ईशान खट्टर भी कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आएंगे।
इसके अलावा ‘होमबाउंड’ की कास्ट में शामिल विशाल जेठवा भी कान में नजर आ सकते हैं।
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी पिछले साल की तरह इस बार फिर से फेस्टिवल में नजर आएंगी।
इसके अलावा वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के भी इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आने की चर्चाएं हैं।
पिछले साल की ग्रैंड प्रिक्स विजेता फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ की निर्देशक पायल कपाड़िया इस बार कान फेस्टिवल के जूरी सदस्यों में शामिल हैं। भारत के लिए यह गर्व की बात है।
अभिनेत्री शालिनी पासी के भी इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई देने की चर्चाएं हैं।
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ कान में दिखाई जाएगी। ऐसे में उनके भी फेस्टिवल में मौजूद होने की पूरी संभावना है।
अंजिनि धवन ने दिखाईं कातिल अदाएं, निमृत कौर ने स्लीवलेस ड्रेस में बिखेरा जलवा