क्यों गिरफ्तार हुए अल्लू अर्जुन, 10 स्लाइड में जानें पुष्पा भगदड़ मामले की पूरी कहानी

अमर उजाला

Fri, 13 December 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम-@aryasukku

4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' का प्रीमियर हुआ, जहां फैंस को सरप्राइज देने रश्मिका के साथ अल्लू अर्जुन पहुंचे
 

Image Credit : एक्स- पुष्पा

अल्लू अर्जुन की झलक के लिए बेताब फैंस के बीच भगदड़ मची, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया
 

Image Credit : एक्स

मृतक रेवती के परिवार ने चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज कराया
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@pushpamovie

6 दिसंबर को अल्लू अर्जुन माफी मांगी और मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता राशि दी, बेटे का भी खर्च उठाने का वादा किया
 

Image Credit : एक्स

8 दिसंबर को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें संध्या थिएटर के मालिक और प्रबंधक के साथ-साथ सुरक्षा प्रबंधक शामिल थे
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

13 दिसंबर की सुबह अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले जाया गया
 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@alluarjunonline

निचली अदालत में अल्लू अर्जुन को पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अल्लू अर्जुन ने गिरफ्तारी को सोमवार तक स्थगित करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जहां सुनवाई हुई
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

महिला के पति ने कोर्ट में कहा कि उन्हें अल्लू अर्जुन से कोई शिकायत नहीं है और वह केस वापस लेने के लिए तैयार हैं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद अल्लू अर्जुन को जमानत दे दी, इस मामले रश्मिका और नानी समेत कई सितारों ने उनका समर्थन किया

Image Credit : यूट्यूब

आलिया को अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि ने दी बधाई, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

इंस्टाग्राम
Read Now