अपनी रियल लाइफ श्रीवल्ली को देखते ही दिल दे बैठे थे अल्लू अर्जुन, दिलचस्प है लव स्टोरी

अमर उजाला

Mon, 7 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@allusnehareddy

अभिनेता अल्लू अर्जुन आज 08 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर पढ़िए रियल लाइफ श्रीवल्ली यानी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ उनकी लव स्टोरी

Image Credit : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जुन और स्नेहा की प्रेम कहानी काफी फिल्मी है, दोनों की पहली मुलाकात एक दोस्त की शादी में हुई और दोनों पहली ही मुलाकात में एक-दूजे पर दिल हार बैठे
Image Credit : इंस्टाग्राम- स्नेहा रेड्डी

दोनों के बीच पहली नजर वाला प्यार हुआ और शादी के सपने देखने लगे, लेकिन, स्नेहा के पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था
 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@allusnehareddy

अल्लू अर्जुन ने जब परिवार में स्नेहा के साथ शादी को लेकर बात रखी तो सभी बेहद खुश हुए, लेकिन स्नेहा के पिता ने साफ इनकार कर दिया
 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@allusnehareddy
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्नेहा के पिता अल्लू अर्जुन जैसे किसी बड़े स्टारडम वाले एक्टर से बेटी की शादी नहीं करना चाहते थे
 
Image Credit : इंस्टाग्राम-@allusnehareddy
स्नेहा के पिता कांचरला चंद्रशेखर रेड्डी हैदराबाद के जाने-माने बिजनेसमैन हैं, वे राजनीति में भी सक्रिय हैं
 
Image Credit : इंस्टाग्राम- स्नेहा रेड्डी

बाद में अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद से लेकर चिरंजीवी सहित घर के कई लोगों ने स्नेहा रेड्डी के पिता से बात की और उन्हें इस शादी के लिए राजी किया

Image Credit : इंस्टाग्राम-@allusnehareddy

साल 2011 में अल्लू अर्जुन और स्नेहा की शादी हुई, कपल के दो बच्चे- बेटा अल्लू अयान और बेटी अल्लू अरहा है 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम- स्नेहा रेड्डी

मलाइका ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- संघर्ष की जगह शांति को दी प्राथमिकता…

इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial
Read Now