अमर उजाला
Fri, 6 December 2024
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा 2 द रूल' ने दमदार कमाई की और पहले दिन कई धमाकेदार रिकॉर्ड्स भी बनाए
294 करोड़ की पहले दिन की कमाई के साथ दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर किसी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग हुई
175.65 करोड़ रुपये की कमाई के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग, जिसने आरआरआर 156 करोड़ की कमाई को पीछे छोड़ दिया
प्रीमियर सहित भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ सकल या उससे अधिक की ओपनिंग करने वाली पहली फिल्म बनी पुष्पा 2
एक ही दिन में दो भाषाओं (तेलुगु और हिंदी) में 50 करोड़ या उससे अधिक की कमाई करने वाली पहली फिल्म है पुष्पा 2
हिंदी बॉक्स ऑफिस पर किसी दक्षिण भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग, जिसने 72 करोड़ रुपये की कमाई की
हिंदी में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग, जिसने 'जवान' की 65.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई को पछाड़ दिया
अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, सुकुमार के लिए सबसे बड़ी घरेलू, विदेशी और विश्वव्यापी ओपनिंग फिल्म बनी पुष्पा 2
दुनियाभर की कमाई के मामले में पहले दिन 'आरआरआर', 'केजीएफ 2', 'बाहुबली 2', 'कल्कि 2898 एडी', 'जवान', 'एनिमल' को पछाड़ा
आयरा खान से मिलने से पहले किसी और से सगाई कर चुके थे नूपुर