अमर उजाला
Tue, 31 December 2024
इस साल अलग-अलग कारणों से साउथ से लेकर बॉलीवुड और सोशल मीडिया तक कई सितारे इस साल ट्रेंडिंग रहे, उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई
पवन कल्याण
तेलुगू अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण ने जून 2024 में आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बने, उनकी पार्टी को 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ 21 सीटों पर जीत मिली थीं
पूनम पांडे
पूनम पांडे साल 2024 फरवरी में निधन की खबरों के कारण काफी चर्चा में रहीं, उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए निधन की अफवाह उड़ाई थी
हनुमान काइंड
हनुमान काइंड साल 2024 में बिग डॉग्स के कारण चर्चा में रहे, इसके गानों का रील्स में बहुत इस्तेंमाल किया गया
ऋषभ रिखीराम शर्मा
गेम ऑफ थ्रोन्स की थीम और शिव कैलाश के वासी भजन को सितार वादन के जरिए सुनाने वाले ऋषभ रिखीराम शर्मा इस साल चर्चा में रहे, उनकी रील्स पर 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज आए
दिलजीत दोसांझ
साल 2024, अप्रैल में अपनी फिल्म अमर सिंह चमकीला के कारण दिलजीत चर्चा में रहे, इसके बाद उनके कॉन्सर्ट को लेकर भी साल भर विवाद होता रहा
विक्रांत मैसी
नवंबर 2024 में रिलीज हुई फिल्म द साबरमती रिपोर्ट के कारण विक्रांत मैसी को लेकर काफी चर्चा हुई, इस दौरान उन्हें और उनके 9 महीने के बच्चे को भी जान से माने की धमकी मिली
अल्लू अर्जुन
श्रीवल्ली के 'पुष्पाराज' भी इस साल काफी चर्चा में रहे, फिल्म प्रमोशन के दौरान भगदड़ में हुई महिला, इसके कारण अभिनेता काफी चर्चा में रहे
हिना खान
इस साल जून में स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर होने का खुलासा हिना खान ने किया, इसके बाद भी वे काम करती रहीं
तृप्ति डिमरी
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी को आईएमडीबी पर सबसे चर्चित सितारों की लिस्ट में टॉप पर रखा गया, अपनी फिल्मों के कारण वे काफी चर्चा में रही हैं
कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत इस साल एयरपोर्ट पर हुए थप्पड़कांड और अपनी फिल्म इमरजेंसी के कारण काफी चर्चा में रहीं
स्टाइलिश लुक में जन्नत ने दिखाईं कातिलाना अदाएं