खुद को कैसे फिट रखते हैं अक्षय और टाइगर?

अमर उजाला

Mon, 26 February 2024

Image Credit : अमर उजाला
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ आज सोमवार को लखनऊ में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में आए, यहां दोनों ने अपना डेली रुटीन बताया और साथ ही फिटनेस के राज भी बताए
Image Credit : अमर उजाला

अक्षय कुमार ने कहा, 'मैं रात को साढ़े नौ बजे तक सो जाता हूं, सुबह चार-साढ़े चार बजे उठ जाता हूं.. तब पत्नी और बच्चे सो रहे होते हैं तो तनाव नहीं होता'

Image Credit : इंस्टाग्राम
अक्षय ने आगे कहा, 'दो-तीन घंटे खुद के लिए चाहिए होते हैं, जब आप अकेले हों, खुद के बारे में सोचें और फोन-इंस्टाग्राम न देखें'
Image Credit : इंस्टाग्राम

खिलाड़ी ने कहा, 'मैं डेढ़ घंटे वर्कआउट करता हूं, फिर नाश्ते के बाद काम पर चला जाता हूं, मुझे डे शिफ्ट पसंद हैं, जब नाइट शिफ्ट होती है तो हम दोनों ही प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को बहुत कोसते हैं कभी-कभी काम होता है तो जागना पड़ता है'

Image Credit : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ ने अपने रुटीन को लेकर कहा, 'सुबह साढ़े छह-सात बजे तक उठ जाता हूं, फिर मैं रनिंग करने जाता हूं'
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

टाइगर ने आगे बताया, 'रनिंग से घर लौटकर नाश्ता करता हूं, विटामिन डी लेता हूं और फिर जिम जाकर मार्शल आर्ट ट्रेनिंग करता हूं, शूटिंग न हो तो घर आकर झपकी लेता हूं, फिर दोबारा जिम जाकर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करता हूं'

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

प्रेग्नेंसी में ऋचा का कुछ यूं ख्याल रख रहे हैं अली

सोशल मीडिया
Read Now