अमर उजाला
Tue, 27 February 2024
लखनऊ में आयोजित अमर उजाला संवाद के दूसरे दिन मोटिवेशनल स्पीकर और स्पिरिचुअल ओरेटर जया किशोरी ने हिस्सा लिया, उन्होंने 'सार्थक जीवन की बात' विषय पर चर्चा की
जया से जब पूछा गया कि जब कभी वे परेशान होती हैं तो क्या करती हैं, क्या उन्हें गुस्सा आता है?
जया किशोरी ने कहा, 'आप वही बोलते हैं, जो मन में चल रहा है। मैं गुस्सा होती हूं, रोती भी हूं, उदास होती हूं, लेकिन सब अपनी मर्जी से। यह कंट्रोल आपके पास होना चाहिए'।
स्पिरिचुअल ओरेटर जया आगे बोलीं, 'गुस्से या उदासी में मैं शांत हो जाती हूं। कुछ घंटे के लिए रुक जाती हूं। आसपास के लोगों से कह देती हूं कि मुझे छेड़ो मत। जब आप क्रोधित होते हैं, तब आपका लहजा, शब्द सब खराब हो जाते हैं। तब मुंह से निकली बात याद रह जाती है। कोई ऐसा न करे तो पहला कदम यह है कि मैं भी वह न करूं'।
खिलती धूप में अवनीत ने साझा कीं खूबसूरत हॉट तस्वीरें