अमर उजाला
Thu, 17 July 2025
इन दिनों आरजे महवश लंदन में वेकेशन पर हैं। वह हर दिन लंदन से अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं।
हाल ही में आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में कुछ फोटो, वीडियो पोस्ट किए हैं। इस ट्रिप पर आरजे महवश ने एक टी-शर्ट पहनी है, जिस पर लिखा है, ‘आई लव लंदन।’
आरजे महवश यह भी बताती हैं कि उन्हें लंदन से प्यार नहीं है, बस टी- शर्ट सस्ती मिल रही थी तो खरीद ली और पहन ली।
आगे आरजे महवश यह भी लिखती हैं, ‘ये लोग हमारा कोहिनूर चोरी करके कहां पहुंच गए। पर चोरी की आदत गई नहीं, बहुत चोर हैं यहां।’ बताते चलें कि कुछ दिन पहले आरजे महवश का ब्रेसलेट लंदन में चोरी हो गया था।
आरजे महवश ही लंदन में नहीं है। युजवेंद्र भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर लंदन की तस्वीरें साझा कर रहे थे। कई यूजर्स को ऐसा लगता है कि महवश और युजेंद्र एक ही जगह की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, लेकिन अलग-अलग पोस्ट कर रहे हैं।
आरजे महवश और चहल को आईपीएल मैच के दौरान भी साथ देखा गया था।
आरजे महवश के करियर फ्रंट की बात करें तो वह 'प्यार पैसा प्रॉफिट' वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं।
मानुषी छिल्लर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, यूजर बोले- ‘लुकिंग जस्ट वाओ'