डेटिंग की अफवाहों के बीच साथ दिखे फातिमा-विजय वर्मा, रेखा संग साझा की तस्वीरें

अमर उजाला

Thu, 26 June 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@fatimasanashaikh

गुरुवार रात रेखा की फिल्म ‘उमराव जान(1981)’ की री-रिलीज से जुड़ा इवेंट मुंबई में हुआ। इस मौके पर कई फिल्मी सितारे नजर आए। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@fatimasanashaikh

फातिमा सना शेख भी इस मौके पर पहुंचीं। रेखा के साथ कुछ तस्वीरें भी फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@fatimasanashaikh

इन तस्वीरों में विजय वर्मा भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय से विजय वर्मा और फातिमा के डेट करने की अफवाह उड़ रही है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@fatimasanashaikh

हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘आप जैसा कोई’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर फातिमा ने कहा, ‘अच्छे लड़के फिल्मों में होते हैं।’ इस तरह से उन्होंने अपनी डेटिंग की बातों पर चुप्पी बनाए रखी है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh

मगर विजय वर्मा के साथ अब फोटो साझा कर क्या वह क्लीयर करना चाहती हैं कि दोनों डेट कर रहे हैं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh

फातिमा से पहले विजय वर्मा तमन्ना भाटिया को डेट कर चुके हैं। कुछ वक्त पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ। 

 

Image Credit : सोशल मीडिया

फातिमा सना शेख के करियर की बात करें तो जल्द ही ओटीटी पर वह फिल्म ‘आप जैसा कोई’ में माधवन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में भी वह नजर आएंगी।

Image Credit : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh

21वें दिन में आकर ‘हाउसफुल 5’ की हालत कमजोर, जानिए कितनी हुई कमाई

एक्स (ट्विटर)
Read Now