अमर उजाला
Tue, 11 March 2025
रेडियो जॉकी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजे महवश को युजवेंद्र चहल के साथ 9 मार्च को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच देखते हुए स्पॉट किया गया।
दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होने लगीं और उनकी डेटिंग की अफवाह को एक बार फिर बल मिला।
महवश और चहल की डेटिंग की अफवाह सबसे पहले क्रिसमस 2024 के दौरान उड़ी थी, लेकिन उन्होंने तब अटकलों को खारिज कर दिया था।
अब चहल के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान की फोटो और तस्वीरें वायरल होने के बाद उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में काफी बढ़त आई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के पहले 1.5 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स थे। मैच के दो दिनों बाद उनके 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हो गए।
आरज महवश के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में 600000 से ज्यादा की बढ़त हुई है।
साड़ी पहनकर एक्ट्रेस नोरा फतेही ने किया फैंस को घायल