अमर उजाला
Fri, 17 February 2023
एक्ट्रेस साक्षी तंवर टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा हैं, साक्षी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी एंकर के तौर पर की थी
साक्षी को पहचान टीवी सीरियल 'कहानी घर घर की' से मिली
साक्षी टीवी पर ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं
एक्ट्रेस ने 'दंगल', 'मोहल्ला अस्सी', जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है
साक्षी की निजी जिंदगी की बात करें तो एक्ट्रेस 45 साल की उम्र में भी अविवाहित हैं
'कहानी घर घर की' की 'पार्वती' अपने अफेयर की खबरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं
साक्षी को लेकर अफवाह थी कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है, लेकिन साक्षी ने इन खबरों को खारिज कर दिया था
एक्ट्रेस की अफेयर की खबरें समीर कोचर के साथ भी आई थीं
साक्षी ने 45 साल की उम्र में एक बेटी को गोद लिया, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गईं
शादी को लेकर साक्षी तंवर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे ऐसा कोई नहीं मिला, जिसके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिता सकूं'
कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' में है हर डोज