अमर उजाला
Fri, 11 October 2024
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके उनके पास बधाइयों की बाढ़ आ गई है
जलसा के बाहर प्रशंसक अभिनेता के लिए केक काट रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बिग बी कभी केक नहीं काटते
अभिनेता अपने जन्मदिन पर कभी केक नहीं काटते, क्योंकि परिवार पश्चिमी देशों की नकल करने के बजाय पारंपरिक भारतीय तरीके से जश्न मनाना पसंद करता है
अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन के दौरान जया बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' में नजर आई थीं, इसी दौरान उन्होंने इसका खुलासा किया था
बर्थडे स्पेशल एपिसोड में जया बेटे अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई थीं, उन्होंने कहा था- हमारे परिवार में प्रथा है, हम लोग हैप्पी बर्थडे नहीं गाते हैं
उन्होंने आगे कहा कि हमारे ससुर जी ने कहा था, हम कहते हैं- हर्ष नव, वर्ष नव, जीवन उत्कर्ष नव, हमारा घर, हम हैप्पी बर्थडे नहीं गाते हैं
जया ने यह भी बताया था कि उनका परिवार केक नहीं काटता, बल्कि भारतीय मिठाई मिल्क केक काटकर जश्न मनाया जाता है
रोहमन और बेटी अलीशा के साथ दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं सुष्मिता