अमर उजाला
Mon, 29 July 2024
हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रनिंग वीडियो साझा की थी
वीडियो में उन्होंने अपनी फिल्म का एक सीन भी साझा किया था, जिसमें वह दौड़ते हुए दिखाई पड़ते हैं
इस पोस्ट को उन्होंने कैप्शन दिया था ‘अग्निपथ से अब तक भाग ही रहे हैं’
लेकिन सदी के महानायक यहां चूक गए, जिसका एहसास उन्हें हुआ तो उन्होंने प्रशंसकों से माफी मांगी और उनका धन्यवाद किया
दरअसल, जो वीडियो अमिताभ बच्चन ने साझा किया था, वह ‘अग्निपथ’ का नहीं बल्कि उनकी फिल्म ‘अकेला’ की थी
अब उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘माफी! जो पिक्चर मैंने दौड़ते हुए पोस्ट की थी और उसे ‘अग्निपथ’ का बताया था वह गलत था, वह पिक्चर ‘अकेला’ से थी, शुभचिंतकों का धन्यवाद’
सफेद साड़ी में मौनी ने बढ़ाई गर्मी