82 की उम्र में भी फिट हैं बिग बी, इस दिनचर्या का करते हैं पालन

अमर उजाला

Fri, 11 October 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज 11 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

उम्र के इस पड़ाव पर भी अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और धांसू फिल्में कर रहे हैं, वे अपनी फिटनेस का बेहद ख्याल रखते हैं और इसके पीछे हैं उनकी स्वस्थ आदतें
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

बिग बी सुबह जल्दी उठने वालों में से हैं, वह नियमित वर्कआउट करते हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन सुबह नियमित रूप से जिम जाते हैं और इससे पहले वह 20 मिनट की चहलकदमी करते हैं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन अपनी ऊर्जा के स्तर को बरकरार रखने के लिए योगा भी करते हैं, अमिताभ बच्चन इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि वे भरपूर नींद लें, रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी नौ घंटे की नींद लेते हैं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन यह खुलासा कर चुके हैं कि वह नियमित रूप से प्राणायम और कुछ अन्य ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास करते हैं, इसके अलावा अभिनेता अल्कोहल, धूम्रपान से दूर रहते हैं, साथ ही वे मिठाईयों का सेवन भी नहीं करते
 

Image Credit : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन कभी नॉनवेज फूड के शौकीन थे, लेकिन अब वह शुद्ध शाकाहारी हैं, वे अपने आहार में नारियल पानी, तुलसी पत्ता, प्रोटीन ड्रिंक्स, आंवला, पनीर भुर्जी, पालक, सूप, सलाद शामिल करते हैं

 
Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

दर्जी पर दिल हार बैठी थीं दीना पाठक, मोहब्बत की अनोखी है दास्तां

एक्स @FilmHistoryPic
Read Now