सपोर्टिंग रोल में भी खूब चमके शहंशाह, कई अवॉर्ड्स किए अपने नाम

अमर उजाला

Fri, 11 October 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, इस खास मौके पर आइए जानते हैं कि बिग बी की किन फिल्मों में उन्हें बतौर सपोर्टिंग रोल काफी पसंद किया गया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म आनंद में अमिताभ बच्चन ने राजेश खन्ना के साथ अभिनय किया था, इस फिल्म के लिए शहंशाह को बेस्ट सोपर्टिंग रोल से भी नवाजा गया था

Image Credit : एक्स

फिल्म नमक हराम 1973 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में बिग बी ने राजेश खन्ना के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था, अमिताभ को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड मिला था

Image Credit : एक्स

फिल्म मोहब्बतें में अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान के साथ काम किया था, इस फिल्म के लिए भी बिग बी को फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया था

Image Credit : एक्स

साल 2001 की आई फिल्म कभी खुशी कभी गम में अमिताभ बच्चन की भूमिका को काफी पसंद किया गया था

Image Credit : एक्स

साल 2001 की रिलीज फिल्म आंखें अमिताभ बच्चन ने बैंक अधिकारी विजय सिंह राजपूत का रोल अदा किया, फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था

Image Credit : एक्स

फिल्मों में इन अभिनेत्रियों के पिता का किरदार निभा चुके हैं अमिताभ बच्चन

इंस्टाग्राम-@amitabhbachchan
Read Now