ब्रेन ट्यूमर पीड़िता की मदद को आगे आए अमिताभ, जीता फैंस का दिल

अमर उजाला

Thu, 22 August 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन के होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

हाल ही में, बिग बी ने शो के दौरान कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

दरअसल, 'केबीसी 16' में राजस्थान के सवाई माधोपुर से नरेशी मीणा नाम की एक प्रतिभागी ने हिस्सा लिया

Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

वो ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं, वो इस सीजन की पहली ऐसी प्रतियोगी भी हैं, जो एक करोड़ के सवाल तक पहुंची हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @sonytvofficial

उन्हें अपने इलाज में एक थेरेपी के लिए 25 से 30 लाख रुपये की जरूरत है, जब बिग बी को इसका पता चला तो उन्होंने कहा कि वो इलाज में होने वाले खर्च में मदद करने की कोशिश करेंगे

Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

बिग बी ने कहा कि वो नरेशी का सहायक बनना चाहते हैं, बता दें कि नरेशी ने शो में बताया था कि उनकी मां ने अपनी बेटी के इलाज के लिए गहने भी बेच दिए थे

Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

खतरों के खिलाड़ी 14 सेट पर बुरी तरह चोटिल हुईं अदिति शर्मा

इंस्टाग्राम @officialaditisharma
Read Now