पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन को लेकर क्या बोले अभिनेता अमित साध? कहा- जो देश चला रहे हैं…

अमर उजाला

Sat, 26 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @theamitsadh

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने के अपने 2019 के निर्देश को दोहराया।

Image Credit : इंस्टाग्राम @theamitsadh

एफडब्ल्यूआईसीई के फैसले पर रिएक्ट करते हुए, अभिनेता अमित साध ने क्या कहा पढ़ते हैं…

Image Credit : इंस्टाग्राम @theamitsadh

अपनी फिल्म 'पुणे हाईवे' के प्रमोशन के दौरान अभिनेता ने एएनआई से कहा, ‘देश पहले आता है। मुझे सरकार पर विश्वास है। मुझे उन लोगों पर विश्वास है जो देश चला रहे हैं और जो फैसले वह लेते हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @theamitsadh

कभी-कभी, जीवन में कोई सही या गलत नहीं होता है। इसलिए मुझे सरकार पर विश्वास है। मुझे उन कार्यों पर विश्वास है जो उन्हें लगता है कि उन्हें हमारे देश के लिए करने चाहिए।’

Image Credit : इंस्टाग्राम @theamitsadh

‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ ने साल 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय फिल्म उद्योग में पाकिस्तानी कलाकारों के बहिष्कार का दबाव बनाया था। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @theamitsadh

अब पहलगाम हमले के बाद, संगठन ने अपने निर्देश को फिर से दोहराया है। 22 अप्रैल को हुए इस कायराना हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम @theamitsadh

पलक तिवारी ने सलमान खान से सीखा जरूरी सबक

सोशल मीडिया
Read Now