अनंत-राधिका की शादी में दिखा अंबानी परिवार का शाही अंदाज अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आखिरकार आज एक-दूजे के होने जा रहे हैं दूल्हा पक्ष वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुका है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं अनंत अंबानी ने शादी के लिए नारंगी और सफेद रंग की शेरवानी चुनी, जिसे उन्होंने स्पोर्ट्स शूज के साथ पूरा किया अनंत के बड़े भाई आकाश अंबानी भी स्पोर्ट्स शूज में नजर आए, इसके साथ वह पीच कलर की शेरवानी में बेहद स्मार्ट लगे आकाश की पत्नी श्लोका डार्क पिंक और ब्राउन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं ईशा अंबानी ने भाई अनंत की शादी के लिए येलो, पिंक और सिल्वर रंग का लहंगा चुना ईशा के पति आनंद पीरामल पीच और सिल्वर कलर की शेरवानी में डैशिंग नजर आए नीता अंबानी ने बेटे अनंत के साथ ट्यूनिंग बिठाई, वह नारंगी लहंगे में हमेशा की तरह हसीन लगीं मुकेश अंबानी को पिंक और व्हाइट कलर की शेरवानी में पैपराजी के कैमरों के लिए पोज देते देखा गया सीटिए