अमर उजाला
Sat, 6 July 2024
वरुण धवन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं
हाल ही में, अभिनेता अनंत-राधिका की संगीत नाइट में पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से मुलाकात की
वरुण ने रोहित के साथ एक तस्वीर साझा कर उन्हें 'मुंबईचा राजा' कहा है
इसके अलावा रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए वरुण ने लिखा, 'विनम्र, भावुक, एक मुस्कान के साथ अरबों लोगों की आशाओं को साथ लेकर चलने वाले'
वरुण ने आगे लिखा, 'कल रात भारतीय कप्तान से मिलकर और उनके साथ थोड़ा समय बिताकर तथा क्रिकेट पर बातचीत करके बहुत खुशी हुई'
अभिनेता के कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने इस तस्वीर पर ढेर सारे प्यारे कमेंट किए
रणवीर को दीपिका से मिला जन्मदिन का सबसे प्यारा तोहफा