अमर उजाला
Mon, 4 March 2024
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल 2 जुलाई को शादी रचाने वाले हैं
शादी से पहले गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया
प्री-वेडिंग कार्यक्रम की तस्वीरें हर जगह छाई हुईं, चलिए आपको इस फंक्शन के कुछ खास पल से दिखाते हैं
प्री-वेडिंग फंक्शन में अनंत-राधिका के एंट्री शानदार थी, दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे स्टेज पर पहुंचे
फंक्शन के दौरान मुकेश अंबानी को अपनी नातिन के साथ खेलते हुए देखे गए
वहीं, फंक्शन में रिहाना ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया
इस दौरान मुकेश और नीता अंबानी काफी खुश नजर आए। वहीं, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की भी खुशी साफ झलक रही थी
फंक्शन में दुल्हन की एंट्री बेहद खूबसूरत थी, दुल्हन के जोड़े में राधिका बेहद खूबसूरत नजर आईं
प्री-वेडिंग में थलाइवा रजनीकांत अपने परिवार के साथ पहुंचे, वहीं, अमिताभ बच्चन पूरे परिवार के साथ जामनगर पहुंचे, जहां मुकेश अंबानी ने उनका स्वागत किया
फंक्शन में एम.एस. धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ नजर आए। वहीं, शाहरुख खान ने की मौजूदगी ने भी प्री-वेडिंग में चार चांद लगा दिया
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने भी शिरकत की, वहीं, बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग भी इस फंक्शन में शामिल हुए
फंक्शन में नीता अंबानी की शानदार परफॉर्मेंस ने हर किसी को कायल कर दिया
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान से लेकर रामचरण तक ने जबर्दस्त डांस परफॉर्मेंस दी
वैभव से पहले ये गायक जीत चुके हैं 'इंडियन आइडल' की ट्रॉफी