अमर उजाला
Thu, 27 March 2025
हाल ही में अनन्या पांडे ने एक फैशन शो में रैंप वॉक किया, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।
अनन्या पांडे ने फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए ब्लू आउटफिट में रैंप पर अपने जलवे बिखेरे।
अभिनेत्री सिल्वर और ब्लू बोल्ड आउटफिट में शानदार लग रही थीं। डार्क ब्लू हाई-वेस्ट प्लाजो पैंट और स्टेटमेंट ब्लाउज में सिल्वर चेन की स्टाइलिंग ने अभिनेत्री के लुक को बोल्डनेस दी, जिस पर सभी की निगाहें टिकी रह गईं। ढेर सारी सिल्वर बैंगल ने उनके लुक को और भी इंटेंस बना दिया।
स्टाइल को अट्रैक्टिव बनाने के लिए बालों को बैक में स्लीक रखा। डार्क आई मेकअप के साथ लुक को रीगल टच दिया गया। अभिनेत्री ने इस लुक को ब्लैक हील्स के साथ पूरा किया।
लैक्मे फैशन वीक के दौरान अनन्या ने डिजाइनर अनामिका के साथ पोज भी दिया। इस दौरान अनामिका ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था।
अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास कई परियोजनाएं हैं। वह जल्द ही ‘केसरी चैप्टर 2’ में नजर आने वाली हैं।
स्टैंडअप के अलावा इन जरियों से भी होती है कुणाल कामरा की कमाई, जानें नेटवर्थ