अमर उजाला
Sun, 19 May 2024
आज अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी की 40वीं सालगिरह है, उन्होंने 19 मई 1984 को शादी की थी
अनिल और सुनीता की प्रेम कहानी एक प्रैंक कॉल से शुरू हुई थी, अनिल के दोस्त ने उन्हें सुनीता के साथ मजाक करने के लिए उनका नंबर दिया था
पहली बार सुनीता की आवाज सुनते ही अनिल को उनसे प्यार हो गया था, फिर एक पार्टी में मिलने के बाद दोनों के बीच प्यार बढ़ गया
प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने 11 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, अनिल को पहली फिल्म मिलने के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया
17 मई 1984 को पहली फिल्म ‘मेरी जंग’ साइन करने के अगले दिन ही अनिल ने सुनीता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया
अनिल और सुनीता ने बेहद कम लोगों की मौजूदगी में शादी रचाई, अनिल फिल्म में तो सुनीता मॉडलिंग में किस्मत आजमा रही थीं
20 करोड़ क्लब में पहुंचे हॉलीवुड के लंगूर, श्रीकांत को नहीं मिला वीकएंड का फायदा