अमर उजाला
Wed, 21 May 2025
टीवी के पॉपुलर और ब्यूटीफुल कपल में से एक हैं अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन।
दोनों अक्सर ही चर्चाओं में रहते हैं। कभी अपने प्यार और रोमांटिक अंदाज की वजह से, तो कभी अपने झगड़े के चलते।
दोनों रियलिटी शो लॉफ्टर शेफ में एक साथ भी नजर आते हैं। जहां दोनों की केमेस्ट्री काफी पसंद की जाती है।
अब ये ब्यूटिफुल कपल वेकेशन पर क्वालिटी टाइम एंजॉय करने निकला है। जिसकी तस्वीरें अंकिता ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
इन तस्वीरों में अंकिता और विक्की बीच पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
तस्वीरों में अंकिता प्रिंटेड फ्लोरल ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं विक्की जैन भी प्रिंटेड शर्ट में ही बीच लुक में नजर आ रहे हैं।
दोनों ने इस दौरान कई अलग-अलग रोमांटिक पोज दिए हैं। जिनको देखकर लगता है कि दोनों काफी एंजॉय कर रहे हैं।
कपल की इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने अंकिता के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए हैं। फैंस ने पोस्ट पर कमेंट करके अंकिता से प्रेग्नेंसी के बारे में सवाल भी किए हैं।
हालांकि, अभी तक अंकिता या विक्की की तरफ से इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है। अंकिता ने 2021 में बिजनेसमैन विक्की से शादी की थी।
50 करोड़ पर टिकी टॉम क्रूज की निगाहें, तेजी से आगे बढ़ रही मिशन इम्पॉसिबल 8