अमर उजाला
Sun, 6 July 2025
हाल ही में अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह मराठी लुक में नजर आ रही हैं।
अंकिता ने सफेद रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी है। साथ ही मराठी ज्वेलरी पहने वह नजर आ रही हैं।
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन संग भी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों के साथ अंकिता ने कविता की कुछ पक्तियां भी साझा की हैं। कविता में लिखा है- ‘सादगी में भी शान होती है, प्यार की भी अपनी एक पहचान होती है। उसकी मुस्कान में मेरी दुनिया और मेरी चुप्पी में उसकी जान होती है।’
वह आगे लिखती हैं, ‘कुछ रिश्ते बेमिसाल होते हैं, जिन्हें बस दिल से निभाना होता है।’
यूजर्स ने भी अंकिता लोखंडे की तस्वीर पर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘आप दोनों बहुत सुंदर लग रहे हैं।'
अंकिता लोखंडे के करियर फ्रंट की बात करें तो वह पिछले दिनों एक रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आईं।
समुद्र किनारे मस्ती भरे अंदाज में दिखीं श्वेता तिवारी, शेयर की हॉट तस्वीरें