अमर उजाला
Fri, 23 May 2025
हाल ही में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
इन तस्वीरों में वह येलो कलर की वनपीस ड्रेस में नजर आ रही हैं और समंदर किनारे फोटोशूट करा रही हैं।
इन तस्वीरों को अंकिता लोखंडे के फैंस ने काफी पसंद किया है। खूब सारे हार्ट इमोजी अंकिता की पोस्ट पर शेयर किए हैं।
एक तरफ फैंस अंकिता की इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस चुटकी लेते हुए अंकिता लोखंडे की सास को याद कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'आपकी सास इन तस्वीरों को देखकर कहेंगी- बेटे ऐसा नहीं चलेगा।'
अंकिता लोखंडे के करियर फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह रियालिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ पति विक्की जैन भी नजर आते हैं। दोनों बतौर कपल शो का हिस्सा बनते हैं।
रश्मिका का फ्लॉवर लुक, प्रतिभा का दिलकश अंदाज, देखें तस्वीरें