अमर उजाला
Mon, 9 February 2026
अभिनेत्री सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। 8 जनवरी को उनकी गोद भराई की रस्म हुई।
सोनम कपूर ने बेबी शावर में लाइम ग्रीन रंग की साड़ी पहनी। होने वाले बच्चे को आशीर्वाद देने तमाम सितारे पहुंचे।
सोनम कपूर की गोदभराई में अभिनेता अनुपम खेर भी पहुंचे। उन्होंने सोनम कपूर की फोटो शेयर करते हुए उन्हें शुभकामना दी है।
अभिनेत्री की कजिन अंशुला कपूर ने गोद भराई फंक्शन की इनसाइड फोटोज शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी हैं।
इसके अलावा मसाबा गुप्ता भी प्रोग्राम में शामिल हुईं। उन्होंने भी फोटो शेयर की है।
शनाया कपूर अपने पिता संजय कपूर के साथ सोनम कपूर की गोदभराई की रस्म में पहुंचीं।
गोदभराई की रस्म के मौके पर तमाम सेलेब्स ने सोनम कपूर और आनंद आहूजा को बधाई दी है।
सोनम ने आनंद आहूजा के साथ 2018 में शादी की थी। 2022 में कपल ने पहली संतान वायु का स्वागत किया।
अभिनेत्री दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने 20 नवंबर 2025 को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया था।
ब्लैक गाउन में दीपिका का दिलकश अंदाज, फैंस बोले- ब्यूटी विद ब्रेन