अमर उजाला
Thu, 6 February 2025
अनुपमा नाम से पहचानी जाने वाली रूपाली गांगुली ने अपनी शादी के 12 साल पूरे कर लिए, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
रूपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति अश्विन वर्मा के साथ उछलती कूदती हुई नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए रूपाली गांगुली लिखती हैं, 12 साल शादी के पूरे हुए अभी और बाकी हैं।
अनुपमा ने इस वीडियो में कैप्शन के तौर पर अपने पति को हर पल पर साथ देने के लिए शुक्रिया करती हैं और एक अच्छा पति, पिता बनने के लिए भी धन्यवाद करती हैं।
इस पोस्ट में रूपाली यह भी लिखती हैं कि उनके पति के बिना उनका जीवन अधूरा है।
अनुपमा से चर्चित रूपाली ने 6 फरवरी 2013 को बिजनेसमैन अश्विन वर्मा से शादी रचाई थी, जिनका रूद्रांश नाम का एक बेटा भी है।
रूपाली गांगुली ने अपनी असली पहचान 2020 में शुरू हुए धारावाहिक 'अनुपमा' से बनाई, जिसके कारण वह हर घर में अनुपमा के तौर पर पहचाने जानी लगी।
‘छावा’ की रिलीज से पहले घृष्णेश्वर महादेव की शरण में पहुंचे विक्की कौशल, तस्वीरें वायरल