अमर उजाला
Thu, 29 May 2025
हिंदी और तमिल सिनेमा में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने वाली अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।
अनुप्रिया गोयनका ने 'बॉबी जासूस' से 2014 में बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने ‘पद्मावत’, ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्में कीं।
फिल्मों के अलावा अनुप्रिया गोयनका ने सीरीज में अच्छा काम किया है। वह अनुराग बसु द्वारा निर्देशित टीवी सीरीज 'स्टोरीज बाई रबींद्रनाथ टैगोर' (2015) में नजर आईं।
विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी 'सेक्रेड गेम्स' (2018) में अनुप्रिया गोयनका ने मेघा सिंह का किरदार अदा किया। इसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई।
'द फाइनल कॉल' (2019) टीवी सीरीज एक उपन्यास पर आधारित थी। विजय लालवानी के निर्देशन में बनी इस सीरीज में गोयनका ने परिनीता 'परी' का किरदार निभाया।
क्रिमिनिल जस्टिस (2019) टीवी सीरीज को भी खूब पसंद किया गया। इसमें अनुप्रिया गोयनका के किरदार 'निखत हुसैन' को खूब सराहा गया।
साइकोलोजिकल क्राइम थ्रिलर 'असुर' (2020) में अनुप्रिया गोयनका के काम की काफी तारीफ हुई। इसका निर्देशन ओनी सेन ने किया था।
आश्रम (2020) सीरीज को लोगों ने खूब सराहा। इसमें बॉबी देओल लीड रोल में थे। इसमें अनुप्रिया गोयनका ने 'डॉ. नताशा' के तौर पर शानदार काम किया।
2023 में आई टीवी सीरीज 'सुल्तान ऑफ देल्ली' में अनुप्रिया ने शंकर देवी का किरदार निभाया। मिलन लूथरा की इस सीरीज को काफी सराहना मिली।
इसके अलावा अनुप्रिया गोयनका ने 'खोज', 'असुर 2', 'क्राइम नेक्ट डोर' और 'अभय' जैसी टीवी सीरीज में अच्छा काम किया है।
अनुप्रिया गोयनका 29 मई 1987 को उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर में पैदा हुईं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली में पूरी की, फिर एक्टिंग में हाथ आजमाने मुंबई गईं।
राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ के कलेक्शन में आई गिरावट, जानें फिल्म की कमाई