अमर उजाला
Sat, 22 June 2024
लक्ष्य, राघव जुयाल, आशीष विद्यार्थी, हर्ष छाया और तान्या मानिकतला की फिल्म 'किल' ने हाल ही में अपना आधिकारिक ट्रेलर जारी किया था
ट्रेलर को दर्शकों के साथ सितारों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली, वहीं अब अनुराग कश्यप ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है
फिल्म में लक्ष्य, राघव जुयाल और तान्या मानिकतला मुख्य भूमिकाओं में हैं, यह चलती ट्रेन में शूट की गई एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है
अनुराग ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म को भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म बताया
उन्होंने कहा- किल भारत की सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म है, जो मैंने अब तक देखी है, यह पूरी तरह से अप्रत्याशित है
इसमें कोई बड़ा सितारा नहीं है, लेकिन मैंने इस तरह की एक्शन फिल्म कभी नहीं देखी है, यह धूम मचाएगी, यह बिल्कुल उत्कृष्ट है
'माय क्रश' बोल फैन ने मिलिंद को किया टैग, एक्टर ने किया यह काम