अमर उजाला
Sat, 17 May 2025
कान में भारतीय सेलेब्स का पहुंचना लगातार जारी है।
अब अभिनेत्री अनुष्का सेन ने 78वें कान में अपना डेब्यू किया है।
अनुष्का ने पर्पल कलर के फ्लोरल गाउन में रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा।
पहली बार कान के रेड कार्पेट पर पहुंचीं अनुष्का काफी खुश नजर आईं और उन्होंने रेड कार्पेट पर कई पोज भी दिए।
इस दौरान अनुष्का ने रेड कार्पेट पर कोरियन हार्ट बनाकर भी एक पोज दिया।
अनुष्का के लुक को फैंस ने काफी पसंद किया और उन्हें क्वीन व क्यूट और ब्यूटिफुल बताया।
अनुष्का से पहले जैकलीन फर्नांडीज और नितांशी गोयल जैसे सितारे भी कान में अपना जलवा बिखेर चुके हैं।
अब फैंस को ऐश्वर्या राय के कान में पहुंचने का इंतजार है। फैंस ऐश्वर्या के लुक का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
खुशी कपूर ने शेयर किए बिकनी फोटोज इस खास दोस्त के साथ स्पेन घूमने निकलीं