अमर उजाला
Mon, 16 June 2025
टीवी अभिनेत्री अनुष्का सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
साझा की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने दिख रही हैं और उसके ऊपर ब्लेजर भी पहन रखा है।
इन तस्वीरों में अभिनेत्री अलग-अलग अंदाज में पोज देती हुईं नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर की बात करें तो एक्ट्रेस इसमें बालकनी में खड़ी होकर कातिलाना लुक दे रही हैं। साथ ही फोटो का बैकग्राउंड उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
वहीं इसमें अनुष्का सेन अपने दो डॉगी के साथ मस्ती करती दिख रही हैं, जिसमें एक ब्लैक कलर का है, तो दूसरा स्किन कलर का।
इसके अलावा एक और तस्वीर में अभिनेत्री अपने बालों से खेलती हुईं दिख रही हैं।
इस तस्वीर की बात करें तो, इसमें एक्ट्रेस बालकनी की रीलिंग पकड़कर बैठी नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने एक क्लोथिंग ब्रांड की शुरुआत की।
हालांकि, इन तस्वीरों को यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि बहुत सुंदर। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि उफ्फ क्या अदाएं हैं।
फूलों का गुलदस्ता थाम खिलखिलाईं पलक