अमर उजाला
Tue, 19 November 2024
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जो खेलों में काफी रूचि रखती हैं
जल्द ही वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के ऊपर बनी फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं
अभिनेत्री अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ दिल का बातें साझा करती हैं
इस क्रम में आज मंगलवार को अभिनेत्री ने मशहूर टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को समर्पित एक पोस्ट साझा कीं
दरअसल उन्होंने राफेल नडाल के प्रतिद्वंदी रोजर फेडरर की एक पोस्ट साझा की है, जिसमें रोजर फेडरर ने दिग्गज खिलाड़ी को श्रद्धांजलि दी है
अनुष्का ने इस पोस्ट पर दिल की इमोजी का उपयोग करते हुए साझा किया है, जिससे साफ होता है कि वो भी अपने पति विराट कोहली की तरह खेल प्रेमी हैं
'दो पत्ती' से पहले इन फिल्मों के दृश्यों-संवादों पर हुआ बवाल