अनुष्का से लेकर जैकलीन तक, विंबलडन में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

अमर उजाला

Mon, 14 July 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

विंबलडन 2025 को अपने नए विजेता मिल गए हैं। इसके साथ ही टूर्नामेंट का समापन हो गया है।

Image Credit : सोशल मीडिया

इस टूर्नामेंट में खेल जगत की हस्तियों के अलावा बॉलीवुड की भी कई हस्तियों ने शिरकत की। जानते हैं इसमें कौन-कौन हैं शामिल।

Image Credit : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति व क्रिकेटर विराट कोहली के साथ विंबलडन का मुकाबला देखने पहुंची थीं।

Image Credit : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा
इंटरनेशनल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनस के साथ विंबलडन का लुत्फ उठाने पहुंची थीं। प्रियंका इस दौरान व्हाइट ड्रेस में नजर आई थीं।

Image Credit : सोशल मीडिया

अवनीत कौर
एक्ट्रेस अवनीत कौर ने भी विंबलडन के दौरान अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरा। वो व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में पहुंची थीं।

Image Credit : सोशल मीडिया

जान्हवी कपूर
अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ विंबलडन का मैच देखने पहुंची थीं।

Image Credit : सोशल मीडिया

उर्वशी रौतेला
अक्सर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला विंबलडन 2025 का फाइनल मुकाबला देखने पहुंची थीं। इस दौरान अभिनेत्री ने कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

प्रीति जिंटा
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी अपने पति जीन गुडइनफ के साथ टूर्नामेंट के फाइनल का आनंद लेने पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर-जावेद अख्तर
एक्टर फरहान अख्तर अपने पिता और दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर और पत्नी शिवानी दांडेकर के साथ विंबलडन का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@faroutakhtar

नीना गुप्ता
अभिनेत्री नीना गुप्ता ने भी अपनी बेटी मसाबा के साथ विंबलडन मुकाबलों का आनंद लिया। नीना ने इसकी कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

जैकलीन फर्नांडीज
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज भी पहली बार विंबलडन में पहुंचीं। इसको लेकर उन्होंने खुशी जताते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की।

Image Credit : सोशल मीडिया

ऑफ शोल्डर ड्रेस में पलक तिवारी ने दिए स्टाइलिश पोज

इंस्टाग्राम @palaktiwarii
Read Now