अमर उजाला
Thu, 3 April 2025
फिल्म 12वीं फेल से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।
टीवी से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाले विक्रांत आज बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर चुके हैं। विक्रांत अपने करियर में अब तक कई हिट और यादगार किरदार निभा चुके हैं।
बबलू पंडित (मिर्जापुर)
विक्रांत मैसी के सबसे चर्चित किरदारों में शुमार है प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का बबलू पंडित का किरदार। ये सीरीज सुपरहिट हुई और विक्रांत का किरदार भी काफी चर्चा में रहा।
मनोज कुमार शर्मा (12वीं फेल)
2023 में आई 12वीं फेल ने विक्रांत मैसी को बॉलीवुड की पहली पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया। फिल्म में विक्रांत ने असल आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।
रिशू (हसीन दिलरुबा)
फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में विक्रांत मैसी ने ऋषभ सक्सेना (रिशू) का किरदार निभाया है। 2024 में इसका दूसरा पार्ट ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ भी आया। दोनों ही फिल्मों में विक्रांत ने रिशू का ही किरदार निभाया, जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई।
समर कुमार (द साबरमती रिपोर्ट)
2002 के गोधरा कांड पर बनी विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर भी काफी चर्चा हुई। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की भी मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म में विक्रांत मैसी ने समर कुमार नाम के पत्रकार की भूमिका निभाई थी, जो फिल्म का मुख्य किरदार था।
प्रेम सिंह (सेक्टर 36)
नोएडा के चर्चित निठारी कांड पर आधारित फिल्म ‘सेक्टर 36’ में विक्रांत मैसी ने प्रेम सिंह नाम का किरदार निभाया था। वो फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आए थे। फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी।
अमोल (छपाक)
एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित फिल्म ‘छपाक’ में विक्रांत मैसी ने लक्ष्मी के पति अमोल का किरदार निभाया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभाई थी। लेकिन विक्रांत मैसी के किरदार को भी काफी पसंद किया गया था।
राणा खन्ना (दिल धड़कने दो)
2015 में आई जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। इन्हीं कलाकारों में शामिल थे विक्रांत मैसी। अपने करियर के शुरूआती दिनों में इस फिल्म में विक्रांत ने राणा खन्ना का किरदार निभाया था। इतने कलाकारों के बीच में भी विक्रांत ने अपने अभिनय से अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
मिनी स्कर्ट में बार्बी डॉल लगीं उर्वशी रौतेला